पश्चिम चंपारण, 22 अगस्त
बिहार के पश्चिम चंपारण के NH-727 पर देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक स़डक हादसा हो गया। बेतिया-लौरिया मार्ग पर तेज रफ्तार बस सड़क किनारे एक समारोह में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगो की भीड़ में जा घुसी। इस हादसे मे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ।बताया जा रहा है कि गोरखपुर से बेतिया जा रही बस की सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टक्कर होने की स्थिति बनी। इसी दौरान बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी।
छठिहार समारोह में मची चीख-पुकार
मिली जानकारी के अनुसार किसी स्थानीय निवासी के घर पर बच्चे के छठिहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।घर के बाहर सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए लोग जुटे हुए थे।अचानक तेज रफ्तार बस भीड़ में घुसी तो मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई।हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकि घायल लोगों को स्थानीय लोगों को मदद से नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। जहां बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान तीन लोगों की और मौत हो गई।
हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि मरने वालों में शामिल देवेन्द्र दुबे भी हैं, जिनके घर में बच्चे के छठिहार का कार्यक्रम आयोजन किया गया था।छह दिन के बच्चे के सिर से बाप का साया उठ गया।बाकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और आक्रोश फैल गया। लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। मौके की स्थिति की हालात की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अन्य खबरें जानें –
पटियाला के शिक्षक ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया

