Bassi Pathana Accident: बस्सी पठाना गांव में कार के मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से भीषण हादसा, तीन लोगों की थमी सासें, जानें कैसे हुआ हादसा?

Bassi Pathana Horrific Accident: बस्सी पठाना के अंतर्गत हिंडूपुर गांव के पास गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो हुई। इस दुखद सड़क हादसे…

Bassi Pathana Accident: बस्सी पठाना गांव में कार के मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से भीषण हादसा, तीन लोगों की थमी सासें, जानें कैसे हुआ हादसा?

Bassi Pathana Horrific Accident:

बस्सी पठाना के अंतर्गत हिंडूपुर गांव के पास गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो हुई। इस दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारकर चालक मौके से फरार हो गया। बडाली आला सिंह पुलिस स्टेशन ने शवों को कब्जे में लेकर, कार्रवाई शुरू कर दी गई है और फरार व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है।

स्टेशन के जांच अधिकारी, सहायक पुलिस अधीक्षक राम सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई। एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अवतार सिंह, सतविंदर सिंह और मोहन सिंह के रूप में हुई है, जो बिबीपुर गांव के निवासी थे। तीनों व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बडाली आला सिंह वाली तरफ से अपने गांव बिबीपुर की ओर जा रहे थे। जब वे हिंडूपुर गांव के पास, पीछे से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चालक की तलाश कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

HPBOSE 10th Ruselt LIVE: हिमाचल शिक्षा बोर्ड में 10वीं के परिणाम घोषित

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *