Mathura Road Accident News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक प्राइवेट बस ने कॉलेज जा रहे बाइक सवार चार छात्रों को टक्कर मार दी. हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक की आगरा के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. (Mathura Road Accident News)
हादसा मंगलवार दोपहर 12 बजे हुआ, चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर कार को ओवरटेक कर रहे थे, तभी सामने से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी. सभी छात्र एक ही कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र थे.
घटना मथुरा जिले के मगौरा थाना क्षेत्र के जाजम पट्टी के पास की है. चारों दोस्त रोज 80 किमी दूर कॉलेज जाते थे. मृतकों में गांव शेरगढ़ के रितेश (22), मुकुल (21), भरतपुर के चेतन (21) और रामकेश (23) शामिल हैं. चारों एक ही बाइक पर भरतपुर से मथुरा आ रहे थे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



