Gujarat-Bharuch accident: भीषन सड़क हादसा! ट्रक से टकराई कार; 6 लोगों की मौत और 2 घायल

Gujarat-Bharuch accident news: गुजरात के भरूच जिले में भीषन सड़क हादसा हो गया. एक निजी वैन की ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण उसमें…

Gujarat-Bharuch accident news: गुजरात के भरूच जिले में भीषन सड़क हादसा हो गया. एक निजी वैन की ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण उसमें सवार तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए.(Van-Truck collision in Bharuch, Gujarat)

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए वडोदरा शिफ्ट किया गया है. हादसा उस वक्त हुआ जब कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई. (Gujarat-Bharuch accident news)

जंबूसर के थाना प्रभारी निरीक्षक एवी पनामिया ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब 11 बजे मगनद गांव के पास जंबूसर-आमोद मार्ग पर हुई. जब हादसा हुआ, तब वेदाच गांव के 10 लोग शुक्लातीर्थ की ओर जा रहे थे.

मृतकों की पहचान जयदेव गोहिल (23), सरस्वती गोहिल (21), हंसा जादव (35), संध्या जादव (11), विवेक गोहिल (16) और कीर्ति गोहिल (छह) के रूप में हुई है.

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद जंबूसर पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (लापरवाही या जल्दबाजी में वाहन चलाकर मानव जीवन को जोखिम में डालना) और 285 (सार्वजनिक मार्ग या आवागमन में बाधा या खतरा पैदा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. उन्होंने बताया कि चालक को अब तक पकड़ा नहीं गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *