Khanna Road Accident: भीषण सड़क हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं

Khanna Road Accident News: खन्ना में दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में हरियाणा रोडवेज की एक बस…

Khanna Road Accident News: खन्ना में दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में हरियाणा रोडवेज की एक बस भी शामिल हो गई. यात्री बाल-बाल बचे. तीन लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची एसएसएफ की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और रास्ता साफ कराया.

घायलों की पहचान बस चालक तोखराज निवासी जिला महिंदरगढ़ (हरियाणा), कंडक्टर सतीश निवासी झज्जर (हरियाणा) और संदीप निवासी यूपी के रूप में हुई है. बता दें कि नेशनल हाईवे की लाइटें काफी समय से बंद हैं, जिस वजह से काफी दुर्घटनाएं हो रही हैं.

हादसे में घायल कैंटर चालक संदीप ने बताया कि उसके आगे सब्जियों से भरा कैंटर जा रहा था. अचानक कैंटर चालक ने ब्रेक लगा दिए. जिस वजह से उसका कैंटर उसके पीछे से टकता गया.तभी पीछे से एक बस और अन्य वाहन टकरा गए. संभव है कि या तो आगे चल रहे कैंटर के सामने कोई आवारा जानवर आ गया हो या फिर वह सो गया हो. इसलिए उसने ब्रेक लगा दी. हादसे के वक्त नेशनल हाईवे की लाइटें भी बंद थीं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *