खौफनाक! पिता ने 4 बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी

UP Murder/Suicide Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने…

UP Murder/Suicide Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली.(Horrible father killed 4 children and committed suicide news in hindi)

दरअसल, आरोपी पिता का काफी समय पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से वह जल्द हाइपर हो जाता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी. झगड़े की वजह से शख्स गुस्से में था और इसी गुस्से में आरोपी ने अपने बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। आज सुबह जब काफी देर तक परिजनों को कोई हलचल नहीं दिखी तो उन्हें शक हुआ.

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव निवासी राजीव कुमार (36) ने अपने चार बच्चों स्मृति (12), कीर्ति (9), प्रगति (7) और ऋषभ (5) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद दूसरे कमरे में फांसी लगा ली.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *