ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल के रामपुर बुशहर से रोहडू की ओर जा रही बस खाई में गिर गई। जिस कारण 35 लोगों के घायल हो गए है।
जानकारी अनुसार जैसे ही बस सुंगरी के समीप पहुंची तो अचानक ही बस का नियंत्रण बिग़ड़ गया और बस 100 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे के कारण बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानिय लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस घटना वाली स्थान पर पहुंच कर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया।
घायलों में बच्चें भी शामिल है जिनकों अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी एक बस खाई में गिर गई थी।


