ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शादी का दिन खुशियों के साथ भरा हुआ होता है। इस दिन लड़का और लड़की दोनो अपनी नई जिन्दगी की शुरूआत करने जा रहे होते है।
पर लुधियाना में दुगरी इलाके में शादी से पहले ही खुशियों के आने से पहले ही माहौल गम में तबदील हो गया। बता दें कि दुगरी इलाके में दो कारों के बीच आपस में भयानक टक्कर हो गई जिस कारण दुल्हन घायल हो गई जबकि दो व्यक्ति इन कारों की लपेट में आने से मौत हो गई है।
ये हादसा उस समय हुआ जब दुल्हन तैयार होने के लिए जा रही थी। दुल्हन के साथ साथ उसके परिवारिक मैंबरों को भी चोट पहुंची है। गणीमत यह रही कि दुल्हन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


