Jalandhar Road Accident: जालंधर के भोगपुर में एक भयानक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. मृतक की पहचान जम्मू निवासी विदेश शर्मा के रूप में हुई है. जिनकी उम्र करीब 45 साल है. दिनेश दिल्ली से जम्मू लौट रहे थे. हादसा भोगपुर के पचरंगा स्टेशन के पास हुआ.(Jalandhar Road Accident)
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है. साथ ही इस घटना में बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा तब हुआ जब यह बस जालंधर पठानकोट हाईवे पर पचरंगा स्टेशन के पास किसी अज्ञात वाहन से इसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अंदर सो रहा दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के वक्त बस के अंदर करीब 20 से 25 यात्री बैठे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बस में करीब 20 से 25 यात्री मौजूद थे. सभी को मामूली चोटें आईं. दिनेश और बस चालक को गंभीर चोटें आईं. ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



