ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में एक परिवार पर कहर बनकर होली का त्योहार टूटा है। जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली से स्वारघाट में एक गाड़ी खाई में गिर गई।
जिस कारण 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। आज अमृतसर के छेरहटा में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। जिस कारण वहां पर मातम का माहौल बना हुआ है।
वहीं इस हादसे का सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर गहरा दुख प्रगट किया है।
Really aggrieved to hear about the tragic death of 8 pilgrims from village Kale Ghanpur (Amritsar district), killed in mishap while returning from Manikaran in Himachal Pradesh. Have asked the CS to coordinate with his counterpart to facilitate transportation & relief operations.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 2, 2018
सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा देने का एलान किया है।
बता दें कि गाड़ी में सवार 9 लोग मणिकर्ण साहिब के दर्शन करके घर वापस जा रहे थे कि अचानक गाड़ी के ब्रेक फेल होने के कारण गाड़ी खाई में जा गिरी।
जिस कारण 8 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।




