पाकिस्तान के बर्ताव के लिए भारत ने कहा- उम्मीद है पाक को अपनी मूर्खता का एहसास होगा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान हर जगह अपनी किरकिरी करवाने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान हर जगह अपनी किरकिरी करवाने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने शुक्रवार को अमेरिका जाने वाले हैं। भारत ने मोदी की इस यात्रा को लेकर पाकिस्तान से एयरस्पेस खोलने का आग्रह किया था। लेकिन पाक ने इससे साफ इनकार कर दिया। इस पर भारत ने गुरुवार को कहा कि उम्मीद है उसे अपनी मूर्खता का एहसास होगा। बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने ऐसी हरकत की है। इससे पहले पाक ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी थी।

pm modi

विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, जहां एक देश किसी अन्य देश की सरकार के प्रमुख को अपने रास्ते जाने देने से इनकार करता है। हमने अपनी स्थिति बेहद स्पष्ट कर दी है। उन्हें जरूर अपनी मूर्खता का एहसास होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *