ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोह के रद्द होने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरु कर दिया है | खेल मंत्री अनिल विज के एक साथ 3 हजार खिलाड़ियों को इनाम देना संभव नहीं है वाले बयान पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तंज कसा है | हुड्डा ने मनोहर सरकार पर खिलाड़ियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है |
हुड्डा का कहना है कि, सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में 1 भी खिलाड़ी को न तो कोई नौकरी दी है और न ही खिलाड़ियों को कभी प्रोत्साहन दिया है | हुड्डा ने कहा कि, अगर खिलाड़ी ज्यादा थे तो फिर उनके सम्मान समारोह के लिए रास्ते अलग भी निकाले जा सकते थे, लेकिन ज्यादा खिलाड़ियों की बात कहकर सम्मान समारोह रद्द करना ये सरकार की नीयत पर सवाल उठाता है |
