ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा जी रॉबर्ट वाड्रा की परेशानियां एक बार फिर से बढ़ती हुई दिख रही हैं | वो इसलिए क्योंकि गुरुग्राम लैंडस्कीम मामले में अब ईडी ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |
गुरुग्राम पुलिस से ये केस अब ईडी ने अपने हाथों में ले लिया है | ईडी ने हुड्डा और वाड्रा दोनों पर अपना शिकंजा कस दिया है | दोनों के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है |
Watch Video
