Hony Singh Contiversy and Apology:
मशहूर सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह ने दिल्ली कॉन्सर्ट में अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली है. 2 दिन पहले दिल्ली कॉन्सर्ट में (Hony Singh Contiversy and Apology) स्टेज से उन्होंने ठंड के बहाने खुलेआम अश्लील बातें की थी. कई लोग तो ये भी कह रहे है कि ऐसी बयानबाजी पर हनी सिंह को जेल होनी चाहिए. उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माफी मांगते हुए ये भी बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था.
Hony Singh Contiversy and Apology, युवा पीढ़ी को कर रहा था जागरूक-
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘सुबह से मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर एडिट करके खूब वायरल किया जा रहा है जो काफी लोगों को आपत्तिजनक लग रहा है. मैं आपको उसकी पूरी कहानी बताना चाहता हूं. मैं ननकू और करुण के शो में गेस्ट बनकर पहुंचा था. दो दिन पहले मेरा गायनाकोलॉजिस्ट के साथ लंच था.
उन्होंने मुझे बताया कि आजकल की युवा पीढ़ी अनसेफ से…स कर रही है. जब मैं इस शो में था, तो सोचा कि जेनजी को उन्हीं की भाषा में एक मैसेज दे जाऊं. वे अनप्रोटेक्टिव से…स न करें. कंडोम का इस्तेमाल करें. लेकिन मैंने सोचा कि ओटीटी की भाषा में बात करूंगा जो उन्हें ज्यादा समझ आएगी, लेकिन वह भाषा कई लोगों को बहुत बुरी लगी. मैं आप सब से माफी मांगता हूं.’



