हनीट्रैप का शिकार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 महिला समेत 3 आरोपी अभी भी फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके सदस्य हनीट्रैप के जाल में फंसा कर लोगों को ब्लैकमेल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके सदस्य हनीट्रैप के जाल में फंसा कर लोगों को ब्लैकमेल करते थे और लोगों से पैसे ऐंठते थे | मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है, जबकि 1 महिला समेत तीन आरोपी अभी भी फरार है | मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इक़बाल सिंह ने बताया कि फ़रीदकोट का रहने वाला रवि नामक शख्स आर्केस्ट्रा का काम करता है और लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बना लेता था और बाद में उनको डरा धमका कर ब्लैकमेल करने लगता था इसके साथ इसके कुछ और साथी भी शामिल है |

 ऐसे ही एक ओर मामले में इन्होंने एक शख्स को अपना शिकार बनाया और उसके साथ मारपीट भी की | जिसको लेकर पीड़ित ने रवि के अलावा तीन और लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज कराया है और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है |जबके बाकी अभी फरार है | पुलिस ने आरोपी रवि को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर ले लिया है और मामले की जांच जारी है |

Watch Video

https://youtu.be/TsVm_mQZXPg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *