#HoneyPreet : 25 और 26 अगस्त को सिरसा डेरा में थी बलात्कारी गुरमीत की बेटी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा पुलिस बलात्कारी गुरमीत की बेटी हनीप्रीत की तलाश कर रही है। लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। पुलिस…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा पुलिस बलात्कारी गुरमीत की बेटी हनीप्रीत की तलाश कर रही है। लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। पुलिस मुस्तैद है कि किसी तरह हनीप्रीत को गिरफ्तार करके बलात्कारी बाबा और सिरसा डेरे की दीवारों के अंदर दफन राज को उगलवाया जाए। दूसरी तरफ एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लिविंग इंडिया न्यूज वेबसाइट को जानकारी मिली है कि 25 अगस्त को बाबा राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हनीप्रीत उसके साथ रोहतक जेल तक गई थी। लेकिन इसके बाद वो सिरसा डेरा पहुंच गई थी और दो दिनों तक वहीं ठहरी थी।

कहीं हनीप्रीत ने तो नहीं मिटा डाले सारे सबूत!

इस खुलासे से साफ हो गया है कि बलात्कारी बाबा राम रहीम ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी। शायद उसे और उसकी कथित बेटी हनीप्रीत को यकीन हो गया था कि बाबा को सजा जरूर होगी। इसी कारण वो दो दिनों के लिए सिरसा डेरा पहुंची और सारे सबूतों को नष्ट कर दिया। हनीप्रीत ने सारी कोशिश की थी, राम रहीम को बचाने की, इसलिए दो दिनों के दौरान उसने काफी कुछ ठिकाने लगा दिया। लेकिन जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वो लापता हो गई। देश के विभिन्न राज्यों में हनीप्रीत की खोज जारी है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *