ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम की बेबी हनीप्रीत पंचकूला हिंसा को भड़काने और आगजनी करने के आरोप में जेल में सजा काट रही है। वहीं दूसरी तरफ बेबी का बाबा राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार के आरोप में सजा काट रहा है। इसके अलावा राम रहीम को छत्रपति पत्रकार के हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिली है।
जिसके बाद बाबा और बेबी दोनों ही जेल में सजा काट रहे है। सूत्रों से पता चला है कि राम रहीम की बेबी हनीप्रीत को जेल रास नहीं रही है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि हनीप्रीत ने अपनी जेल को बदलने के लिए प्रशासन को पत्र भी लिखा है। बता दें कि हनीप्रीत अंबाला की जेल में बंद सजा काट रही है।
पर हनीप्रीत का उस जेल से मन भर गया है। जिस कारण सूत्रों से पता चला है कि हनीप्रीत ने उसे किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा है। गौरतलब है कि हनीप्रीत ने राम रहीम को अदालत से भगाने के लिए पंचकूला में हिंसा की आग को भड़काई थी जिस कारण हनीप्रीत को जेल में सजा काट रही है।


