जेल से बाहर आकर राम रहीम से मिलने के लिए तड़प रही है हनीप्रीत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दो साध्वियों के साथ बलात्कार के आरोप में सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत जेल से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दो साध्वियों के साथ बलात्कार के आरोप में सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत जेल से बाहर आ गई है। जेल से बाहर आते ही डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने हनीप्रीत का स्वागत किया। वहीं हनीप्रीत जेल से बाहर आने के बाद एक समागम में देखी गई है। साथ ही हनीप्रीत गुरमीत राम रहीम को मिलने के लिए तड़प रही है।

honeypreet

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हनीप्रीत ने राम रहीम से मिलने के लिए कई बार कोशिशें की है। पर वो मिल नहीं पा रही है। गौरतलब है कि हनीप्रीत पर पंचकूला हिंसा मामले का मुकद्दमा चल रहा था जिस कारण वो अंबाला की जेल में बंद थी। पर अब वो जेल से बाहर आ गई है।

ram rahim honeypreet

वहीं सुनारिया जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए केवल दो दिन सोमवार और गुरूवार है। इन दो दिनों में हनीप्रीत ने राम रहीम से मिलने की कोशिशे की पर जेल अधिकारीयों ने मिलने की इज़ाजत नहीं दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *