ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत जेल में बंद रहते हुए जेल का भी फायदा उठा रही है।
सूत्रों का कहना है कि हनीप्रीत जेल में बंद अन्य कैदियों के साथ मिल कर ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटिशन और ब्लॉक प्रिंटिंग कोर्स को सिखने के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है।
सूत्रों का कहना है कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जेल में बंद कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटिशन और ब्लॉक प्रिंटिंग जैसे कोर्स को करवाने के लिए आदेश जारी किए है।
सूत्रों का कहना है कि हनीप्रीत ने अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वो इस तरह के कोर्स का हिस्सा बन रही है। गौरतलब है कि हनीप्रीत को राम रहीम के साथ दो फिल्मों में देखा गया था
जिसमें उसने डिजाइनर कपड़े देखा गया था। इसी के चलते उसने इससे जुड़े कोर्स को चुना। फिलहाल हनप्रीत देशद्रोह और पंचकूला में हिंसा करने के आरोप में अंबाला जेल में बंद सजा काट रही है।



