कभी करवट बदलते, कभी टहलते कटी हनीप्रीत की रात!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : 39 दिनों बाद पुलिस पकड़ में आई बलात्कारी बाबा राम रहीम की बेटी हनीप्रीत 6 दिनों की रिमांड पर है। पुलिस…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : 39 दिनों बाद पुलिस पकड़ में आई बलात्कारी बाबा राम रहीम की बेटी हनीप्रीत 6 दिनों की रिमांड पर है। पुलिस पूरी कोशिश कर रही है उससे पूछताछ के दौरान सारे सवालों का जवाब हासिल कर ले। दूसरी तरफ हनीप्रीत को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि वो पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। उसे पकड़ तो लिया गया है लेकिन मीडिया में आई तस्वीर से साफ़ लग रहा है कि वह काफी परेशान है।

रिमांड का पहला दिन तो गुज़र गया लेकिन रात हनीप्रीत के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। न वो ठीक से खाना खा सकी और ना नींद ही आई। सूत्रों की मानें तो हनीप्रीत देर रात तक इधर-उधर टहलती रही। रात काफी हो जाने के बाद वो सोने के लिए गई, लेकिन कुछ देर में ही जाग गई। इसके पहले बुधवार को पंचकूला CJM कोर्ट में सुनवाई के दौरान वो हाथ जोड़ कर खड़ी रही।

पुलिस ने हनीप्रीत के साथ उसकी दोस्त सुखदीप को भी पकड़ा है। गिरफ़्तारी के दिन हनीप्रीत ने पुलिस के कई सवालों का जवाब नहीं दिया था। हनीप्रीत ने इतना ही बताया कि सुखदीप ने उसे बठिंडा में छिपा कर रखा था। आपको बता दें हनीप्रीत पर 25 अगस्त को दोषी करार दिए जाने के बाद बाबा राम रहीम को भगाने, राजद्रोह समेत अन्य गंभीर आरोप हैं। अब देखना होगा  रिमांड के दौरान पुलिस क्या-क्या पता कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *