लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: डेरा सच्चा सौदे के मुखी गुरमीत राम रहीम की चहेती हनीप्रीत की मां आशा तनेजा ने राखी सावंत को मानहानि का नोटिस भेजा है।
हनीप्रीत की मां का कहना है कि राखी सावंत ने अपने गलत बयान से हनीप्रीत को बदनाम किया है, जिस कारण उन्होने राखी सावंत को मांफी मांगने के लिए कहा है।
यदि वो तीस दिनों के अन्दर हनीप्रीत से मांफी नहीं मांगती है तो उसको पांच करोड़ का मानहानि का मुकद्दमा भुगतना पड़ सकता है।
आपको बता दे कि राखी सावंत ने राम रहीम और हनीप्रीत के खिलाफ काफी विवादित बयान दिए था। राखी सावंत का ने कहा था कि राम रहीम उसको गुफा मे लेकर गया था।
हनीप्रीत के जरिए ही वो राम रहीम से मिली थी। इसके इलावा राखी सावंत राम रहीम पर एक फिल्म भी बना रही है जिसमें वो खुद हनीप्रीत की भूमिका में है।




