नेपाल या मुंबई नहीं, दिल्ली में हनीप्रीत, राम रहीम से हुआ मोहभंग!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जेल में बंद बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी ना तो नेपाल में है और ना ही मुंबई…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जेल में बंद बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी ना तो नेपाल में है और ना ही मुंबई में। हनीप्रीत के दिल्ली में होने की बात सामने आई है। दरअसल, सोमवार को हनीप्रीत ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की है। हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्य ने बताया है कि वह सोमवार को अग्रिम जमानत अर्जी पर साइन करने के लिए ऑफिस में आई थी।

वहीं हनीप्रीत ने अग्रिम जमानत अर्जी पर साइन करने के वक्त अपना नाम हनीप्रीत तनेजा लिखा है। इससे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उसका बलात्कारी राम रहीम से मोहभंग हो चुका है। आपको बता दें कि पंचकूला में सीबीआई की कोर्ट ने राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिया था और इसके बाद डेरा समर्थकों ने जमकर उत्पात किया था। इस घटना के बाद ही हनीप्रीत पुलिस की नजर से फरार चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *