ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: राजनीति से भी ज्यादा चर्चा में, बाजार के उतारा-चढ़ाव से भी जरुरी, सबके लिए अहम् यही बना हुआ है कि हनीप्रीत कहाँ है। बलात्काकरी बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी, उसकी पार्टनर इन क्राइम और मोस्ट वांटेड हनीप्रीत इंसा को पकड़ने के लिए पुलिस ने भारत और नेपाल को छान मारा है। पुलिस को जहां भी हनीप्रीत के छिपे होने की खबर मिलती है, खड़ेपांव पुलिस वहां पहुँच जाती है i लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली के खाली है। कब हाथ आएगी हनीप्रीत i वर्तमान में सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। लेकिन अब पुलिस को अमावस की रात में एक दिया फिर दिखा है। राम रहीम और हनीप्रीत का ड्राइवर राकेश पुलिस की गिरफ्त में है। कहा यह भी जा रहा है कि जब हनीप्रीत राजस्थान में थी तब राकेश उसके साथ था i अब पुलिस ने राकेश को 10 दिन के रिमांड पर लिया है। और कई राज राकेश से जानने की पुलिस कोशिश करेगी।
Watch Video
