न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है तो उसकी कथित बेटी हनीप्रीत 3 दिनों की पुलिस रिमांड पर है। दूसरी तरफ फिर हनीप्रीत से जुड़ा एक चौकानें वाला खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि हनीप्रीत अय्याश थी और उसके कई मेल मॉडल्स के साथ रिश्ते थे। राम रहीम की फिल्मों में हनीप्रीत एक्टिंग के साथ डायरेक्शन और प्रोडक्शन से जुड़े दूसरे काम भी करती थी। यही हनीप्रीत की मदद करता था, वो फिल्मों में काम दिलाने के बहाने लड़कों का ऑडिशन लेती थी। इसके बाद हनीप्रीत लड़कों से नज़दीकियां बढ़ाती थी। 
इन बातों का खुलासा तब हुआ जब पता चला कि हनीप्रीत ने गुरलीन इन्सां नाम से एक फ़र्ज़ी फेसबुक अकाउंट बनाया था। इस अकाउंट से वो मेल मॉडल्स से बातचीत करती थी और मुलाकात का वक़्त निर्धारित करती थी। बताया तो यह भी जा रहा है कि जिस तरह बाबा राम रहीम डेरे में साध्वियों का शोषण करता था, हनीप्रीत भी लड़कों से रिलेशन बनाती थी। बाबा राम रहीम को भी हनीप्रीत की सारी हकीकत पता थी। लेकिन वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा था। हालांकि इस मामले पर पुलिस का कुछ नहीं कहना है। अब पुलिस जांच में ही सच का पता चल सकेगा।
