लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की दुलारी हनीप्रीत ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए है।
बता दें कि महिला आयोग की टीम जेल का निरीक्षण करने आई थी। इस दौरान हनीप्रीत ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा वो उसे अपने परिवार से बात नही करवाते है।
उसने जेल प्रशासन को दो मोबाइल नंबर भी दिए थे जिसकी जांच इन्होने अभी तक नही करवाई है। इसके इलावा उसने ये भी कहा कि सरकार ने उसके सभी अकांउट सील किए हुए है।
डेरा सच्चा सौदा की राजदार हनीप्रीत पर पंचकूला में हिंसा को भड़काने के आरोप के कारण उसको गिरफ्तार किया गया है।



