हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर आरोप हुए तय, पढ़िए पूरी खबर-

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर पंचकूला सीजेएम रोहित वत्स की कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर पंचकूला सीजेएम रोहित वत्स की कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर IPC की धारा 145, 146, 150, 151, 152, 153 और 120बी और इनमें से 4 आरोपियों पर इन धाराओं के साथ साथ IPC की धारा 216 के तहत आरोप तय किए गए हैं।

honeypreet 1

दरअसल, डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुहंबोली बेटी हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर पंचकूला हिंसा मामले को लेकर सुनवाई हुई, जहां सभी आरोपी पेश हुए।

honeypreet

बता दें कि 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगों को लेकर हनीप्रीत के खिलाफ FIR नंबर 345 में IPC की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत और अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज है।

honeypreet

हनीप्रीत साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने और देशद्रोह मामले की आरोपी भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *