न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : पंचकूला हिंसा के बाद फरार चल रही बलात्कारी गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत मंगलवार का पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सरेंडर कर सकती हैl एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में हनीप्रीत ने 25 अगस्त के बाद के सारे वाकये का ज़िक्र किया और यह भी कहा की मीडिया ने उसके साथ काफी ज्यादती की हैl
उसने कहा की सच एक न एक दिन जरूर सामने आएगा और जिस तरह का व्यव्हार उसके साथ किया जा रहा है वो काफी तख़लीफ़दायक हैl हालांकि उसने ये नहीं कहा की उसका अगला कदम क्या होगा, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि हनीप्रीत मंगलवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैl इसको लेकर हरियाणा पुलिस हर वाहनों की जांच कर रही है, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सकेl
