#HoneyTrap: हुस्न का जाल फैलाकर ठगे लाखों और पैसे मांगे तो धरी गई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हुस्न का जाल यानि हनी ट्रैप अभी तक इसे लेकर हाई प्रोफाइल मामले सामने आते थे, लेकिन हनीट्रैप का अब एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हुस्न का जाल यानि हनी ट्रैप अभी तक इसे लेकर हाई प्रोफाइल मामले सामने आते थे, लेकिन हनीट्रैप का अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यमुनानगर के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली महिला ने चार साल तक एक युवक से दोस्ती कर पहले उससे लाखों रुपये ठग लिए। बाद में जब युवक ने उसे पैसे देने से मना किया तो वो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी, लेकिन महिला से पहले ही युवक ने उसके कारनामों की पुलिस को शिकायत दे दी। इस पर पुलिस ने प्लानिंग बनाकर युवक को महिला के पास भेजा और युवक ने जब महिला को उसके मांगे अनुसार 50 हजार रुपये तो पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।honey trapयमुनानगर निवासी चेतन ने बताया कि वो एमआर का काम करता है। इसलिए उसका अकसर कई अस्पतालों में आना-जाना होता है। इसी के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में जाने के दौरान उसकी वहां काम कर रही एक महिला के साथ मित्रता हो गई। शुरू में महिला ने चेतन से दोस्ती के नाते कुछ पैसे मांगने शुरू किए। दोस्ती के चलते चेतन ने भी पैसे देकर उसकी मदद कर दी। उसके बाद वो चेतन को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। महिला को लगातार पैसे देकर चेतन की आर्थिक हालत खराब हो गई। अब चेतन ने उसे पैसे देने बंद कर दिए। इस पर महिला उसे कपड़े फाड़कर खानदान तक खत्म करने की धमकी देने लगी। महिला लगातार चेतन पर पैसों और शादी के लिए दबाव डालने लगी। इसी बीच चेतन को पता चला कि महिला की पहले भी तीन शादियां हो चुकी है। इस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।honey-trap 2सीआईए टू के इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया कि चेतन ने उन्हें शिकायत दी थी कि गुमथला की रहने वाली एक महिला उसे ब्लैकमेल कर रेप के झूठे केस में फंसाने के लिए पैसों की मांग कर रही है। इस पर उन्होंने महिला पुलिस के साथ छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला की पहले भी तीन शादिया हो चुकी है। हर शादी में उसका पैसे लेकर समझौता हुआ है। इतना ही नहीं महिला के तीसरे ससुराल वालों ने थानेसर थाने में उसके खिलाफ शिकायत भी दी हुई है। फिलहाल पुलिस महिला के साथियों के बारे में भी उससे पूछताछ कर रही है।honey-trap 1वहीं, जब इस बारे में आरोपी महिला से बात की गई तो उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को नकारते हुए खुद के फसाए जाने की बात कही।honey-trap 3खैर हनीट्रैप का ये कोई पहला नहीं है। इससे पहले कई सरकारी अधिकारी और बड़े लोग हनीट्रैप के जाल में फंस चुके है। खैर अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले में महिला से जुड़े उसके और कितने साथी सामने आ पाएंगे ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *