शराब में खत्म हुआ करियर, अब 25 करोड़ का ऑफर!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दो सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने वाले रैपर हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, शराब…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दो सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने वाले रैपर हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, शराब की लत के कारण हनी सिंह ने अपने करियर तक को दांव पर लगा दिया था। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करके हनी सिंह रातोंरात सेलिब्रेटी बन चुके थे। हनी सिंह जिस चीज को छू रहे थे, वो सोने में बदलती जा रही थी। लेकिन अचानक सब कुछ गायब हो गया, खुद हनी सिंह भी लापता हो गए।

अब हनी सिंह ने फिर वापसी की है, जी नहीं, उन्होंने इस बार माइक नहीं थामा है। अब हनी सिंह की बायोग्राफी लिखने के लिए 25 करोड़ रूपये का ऑफर दिया गया है। हालांकि पब्लिशर के नाम का पता नहीं चला है, लेकिन यह जानकारी सामने आई है कि बायोग्राफी के साथ ही बायोपिक भी बनाया जाएगा। बायोग्राफी में हनी सिंह के संघर्ष और सफलता की जानकारी दी जाएगी। वहीं दो साल तक उनके गायब रहने के बारे में भी बताया जाएगा।

आपको बता दें कि हनी सिंह ने ‘लुंगी डांस’, ’चार बोतल वोदका’, ’पार्टी ऑल नाइट’, ’ब्लू आइज’ गानों से फैन्स का दिल जीत लिया था। जितने कम समय में हनी सिंह सफलता के शिखर पर पहुंचे वहां तक दूसरों को पहुंचने में सालों लग जाते हैं। लेकिन सफलता के शिखर पर पहुंचकर हनी अचानक गायब हो गए थे। इसकी वजह हनी सिंह की शराब की लत बनी थी। अब हनी सिंह पूरी तरह ठीक हैं और एकबार फिर वापसी के लिए बेताब दिख रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *