YO YO Honey Singh जल्द करेंगे नए लुक के साथ धमाकेदार एंट्री

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यो यो हनी सिंह अपनी एक नई वीडियो के जरिए धमाकेदार एंट्री करने वाले है। जिसकी तैयारी वो काफी लंबे समय से कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यो यो हनी सिंह अपनी एक नई वीडियो के जरिए धमाकेदार एंट्री करने वाले है। जिसकी तैयारी वो काफी लंबे समय से कर रहे हैं। बता दें कि हनी सिंह के फैन्स भी उनका बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर सांझा की है।

उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि वो जल्दी ही कुछ नया करने की तैयारी कर रहे है। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि वो अपनी नई वीडियो के लिए बॉडी बना रहे है। वो एक नई वीडियों की शूटिंग भी कर रहे है। जिसके लिए नए लुक की जरूरत है। कृप्या आप सभी अपना प्यार दें। हाल ही में उनका एक गीत फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी में छोटे-छोटे पैग उनके फैंस ने काफी पंसद किया था। अब वो एक नई वीडियो में लेकर आ रहे है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *