लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह बॉलीवुड़ में अपने नए गीत के साथ लौट रहे है। उन्होने कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में दिल चोरी साडा हो गया गीत गाया है।
ये गीत पंजाबी गायक हंस राज हंस के गीत का रिमेक है जो 26 दिसबंर को रिलीज होगा।
हनीसिंह अपनी वापसी पर बहुत खुश है,उन्होने अपने फैंस को कहा कि वो अपने फैंस के लिए नया गाना ला कर बहुत खुश है। क्योकि उन्होने मेरा और मेरे गानों का बहुत इंतजार किया है।
हाल ही में हनीसिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा कि वो अपने नए गीत की तैयारी गंगा के किनारे कर रहे है।



