कल अंबाला आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, 1857 शहीदी स्मारक का करेंगे उद्घाटन, गांधी मैदान में होगी विशाल जनसभा

अंबाला, 4 नवंबर देश के गृह मंत्री अमित शाह कल हरियाणा के अंबाला में पहुंचेगें। गृह मंत्री कल 1857 शहीदी स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसी…

अंबाला

अंबाला, 4 नवंबर

देश के गृह मंत्री अमित शाह कल हरियाणा के अंबाला में पहुंचेगें। गृह मंत्री कल 1857 शहीदी स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लेकर PWD रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं औऱ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहीद स्मारक के उद्घटान से लेकर गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

बैठक में गांधी मैदान में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने गांधी मैदान का जायजा लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी से पहले स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए लोगों की याद में निर्मित शहीद स्मारक के उद्घाटन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 5 नंवबर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका लोकार्पण करेंगे। अंबाला छावनी से हजारों की संख्या में लोग अमित शाह को सुनने के लिए आएंगे।

अन्य खबरें जानें –

ਸੀਜੀਸੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਅੰਤਰ-ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੈਨੋਇੰਗ ਅਤੇ ਕਾਇਆਕਿੰਗ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ 2026 ਦਾ ਆਯੋਜਨ

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *