Online Desk: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन हरियाणा के हिसार से आईएनएलडी सांसद दुष्यंत चौटाला ने कुछ अलग अंदाज दिखाया. दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे.
हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने दुष्यंत को संसद परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया और गेट पर ही उन्हें रोक दिया. दुष्यंत किसानों के मुद्दे पर ट्रैक्टर लेकर संसद में प्रवेश करना चाहते थे.






