हिसार में स्कूल टीचर सोनिया की प्रेस से हत्या कर फरार पति सौरभ गिरफ्तार,छाती पर नुकीले हिस्से से वार

हिसार, 27 अगस्त हिसार में स्कूल टीचर  सोनिया की कपड़े प्रेस करने वाली इस्त्री से हत्या करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है।…

हिसार

हिसार, 27 अगस्त

हिसार में स्कूल टीचर  सोनिया की कपड़े प्रेस करने वाली इस्त्री से हत्या करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी पति सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है कि आरोपी सौरभ ने मामूली विवाद के बाद घर में रखी प्रेस (इस्त्री) के नुकीले हिस्से से सोनिया की छाती पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

फोरेंसिक जांच में मृतका के सिर, गले, हाथ और पैरों पर भी गहरे चोट के निशान मिले थे, जो इस बात का सबूत हैं कि सोनिया ने आखिरी सांस तक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया था।करीब 4 महीने पहले मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमॉर्टम में सामने आया था कि सोनिया की मौत प्रेस की तार से गला घोंटने के कारण हुई। पति सौरभ ने हाथों से उसका गला भी दबाया। इसके अलावा उसकी छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी मिले थे।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोनिया के भाई की शिकायत पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ BNS की धारा 302, 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया था। हत्या के बाद से ही पति सौरभ आनंद फरार चल रहा था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य खबरें जानें –

पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *