हिसार : रेलवे कर्मचारी यूनियन ने किया, किसान एक्सप्रेस के आगे प्रदर्शन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिसार में रेलवे कर्मचारी यूनियन ने प्रदर्शन किया, इस दौरान कर्मचारियों ने किसान एक्सप्रेस के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिसार में रेलवे कर्मचारी यूनियन ने प्रदर्शन किया, इस दौरान कर्मचारियों ने किसान एक्सप्रेस के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रेलवे कर्मचारियों के इस प्रदर्शन को प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया।

प्रदर्शन के दौरान केंद्र और रेल मंत्रालय की तरफ से मनमाने तरीके से लिए जा रहे फैसलों का विरोध किया गया. इसके साथ ही ठेकेदारों को दी जा रही सुविधाओं का भी विरोध किया गया। कर्मचारियों का विरोध है कि, सरकार रेलवे का निजीकरण करने की तरफ बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *