ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिसार के किसानों की हालत खराब होने के कारण राजस्थान सरकार से उनके गांव को गोद लेने की अपील करेंगे। हिसार के किसानों का कहना है कि वो गांव को गोद लेने के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे।

किसानों ने अपने गांव की समस्या बताते हुए कहा कि गांव में नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है जिस कारन उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका ये भी कहना है कि पिछले दो साल से उनकी टेल पर पानी नहीं पहुंच रहा है जिस कारण वो बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गए है। बता दें कि इन किसानों का गांव जिले के आखरी छोर और राजस्थान बार्डर पर स्थित है। जिसके बाद वो राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री से गुहार लगाएंगे।
