वाशिगंटन, 3 अक्तूबर
अमेरिका के ओहायो राज्य में एक बार फिर हिंदू मंदिर में हमला हुआ है।यह हमला ग्रेटर क्लीवलैंड इलाके के रिचमंड हाइट्स में स्थित ‘श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर वड़तालधाम‘ मंदिर पर हुआ। जिस समय मंदिर में हमला हुआ उस समय मंदिर में पुजारी ओर श्रद्धालु मौजूद थे। मंदिर पर हमला शुक्रवार दोपहर हुआ। हमलावरों ने मंदिर पर ईंटें फैंकी , जिससे मंदिर की खिडकियों के कांच टूट गए।गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
इस घटना की हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन और ‘कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ दोनों ने कड़ी निंदा की है।यह सारी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जारी है।
संगठनों ने पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने कहा कि हमला ऐसे समय में हुआ जब हिंदू समुदाय नवरात्रि की तैयारी कर रहा है।अमेरिका में पिछले 5 साल से 15 से ज्यादा हिंदू मंदिरों पर हमला हुआ है।
अन्य खबरें जानें –
ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ’ਦੈਨਿਕ ਭਾਸਕਰ’ ਦੇ ਸਟੇਟ ਐਡੀਟਰ ਦੀ ਮਾਤਾ ਦੇ ਦੇਹਾਂਤ ’ਤੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ



