अमृतसर विपन शर्मा मर्डर केस: IG पुलिस के अहम खुलासे

Online Desk: जिला पुलिस और ए.टी.एस. के बीच तालमेल के चलते विपन हत्याकांड लगभग सुलझा लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली और…

Online Desk: जिला पुलिस और ए.टी.एस. के बीच तालमेल के चलते विपन हत्याकांड लगभग सुलझा लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली और इस मामले से जुड़े 2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है मगर फिलहाल न जिला पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है और न ही एंटी टैररिस्ट स्क्वायड (ए.टी.एस.)। वहीं यह हत्याकांड कोई आतंकी साजिश है|

Kunwar-Vijay-Pratap-Singh-ig-punjabइस पर एंटी टैररिस्ट स्क्वायड के आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने इंकार करते हुए कहा है कि यह हत्याकांड रंजिश का नतीजा है।

hindu-leader-vipin sharma murder 1

गैंगस्टर एंगल पर ही घूम रही पुलिस की थ्यूरी
अमृतसर के बटाला रोड इलाके में हुई संघर्ष सेना नेता विपन शर्मा की हत्या को लेकर पंजाब पुलिस यह तय मानकर चल रही है कि हत्या में न तो पिछले समय दौरान हुई हत्याओं का कोई ङ्क्षलक जुड़ रहा है और न ही यह ‘साम्प्रदायिक सौहार्द’ बिगाडऩे के लिए की गई हत्या है। पुलिस अधिकारियों को अब तक की जांच दौरान यह मामला गैंगस्टर्स द्वारा अंजाम दिया गया होने की बात पता चली है।
भगवानपुरिया से जुड़े सारज के तार 
हत्याकांड में पुलिस जहां कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े सारज उर्फ मिंटू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, वहीं खुफिया विभाग ने वीरवार को केन्द्रीय जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर बॉबी मल्होत्रा व लाडा को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है जिनसे कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *