हिन्दू नेताओं और पास्टर की हत्या के पीछे ISI- DGP Suresh Arora

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिंदू नेता ब्रिगेडियर गगनेजा के कत्ल समेत पंजाब में हुई 7 टारगेट किलिंग के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिंदू नेता ब्रिगेडियर गगनेजा के कत्ल समेत पंजाब में हुई 7 टारगेट किलिंग के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है। इसके साथ ही इंग्लैंड से आतंकियों ने गैंगस्टर्स की मदद से शूटर्स के जरिए इन कत्लों को अंजाम दिया। ये खुलासा खुद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया | उन्होंने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को पकड़ा गया है, इनमें से एक नाभा जेल में बंद है। वहीं, साथ बैठे डीजीपी ने बताया कि इंग्लैंड से आए जिम्मी सिंह उर्फ जिम्मी जट्‌ट व उसके साथी जगतार सिंह जोहल उर्फ जग्गी ने लुधियाना के गैंगस्टर गुगनी मेहरबान से मिलकर ISI के इशारे पर सभी वारदात करवाई थीं |

ये केस सुलझाने का दावा

– आरएसएस के जगदीश गगनेजा की हत्या

– हिंदू नेता अमित शर्मा

– डेरा प्रेमी सतपाल व उनका बेटा

– पास्टर सुल्तान मसीह

– संघ नेता रविंदर गोसाईं

– हिंदू नेता दुर्गा दास गुप्ता।

– हिंदू नेता अमित अरोड़ा पर फरवरी 16 को हुए कातिलाना हमले में भी शामिल होने की आशंका

एक तरफ पुलिस तमाम मामले सुलझाने का दावा कर रही है पर दूसरी तरफ जब हमने इन आरोपिओं के घर जाकर पड़ताल की तो इनके परिजनों का कहना था की उनको विश्वाश नहीं हो रहा की ऐसा भी कुछ हो सकता है पंजाब में हुई टारगेट किल्लिंग्स में पकडे गए जगतार सिंह जोहल के ससुराल वाले अभी भी नहीं मान रहे कि जगतार आतंकवादी गतिविधियों के साथ जुड़ा हो सकता है | हालांकि गांव वासियों के मुताबिक पुलिस ने सबूत मिलने के बाद ही पुलिस ने जगतार को गिरफ्तार किया है | हिन्दू नेताओं और पास्टर की हत्या में नामजद जगतार सिंह जोहल जालंधर के जंडियाला गाँव का रहने वाला है | डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा के मुताबिक जगतार सिंह ने ही टारगेट किलर्स को हत्याएं करने के लिए चार हजार पोंड दिए थे |

गाँव वालों के अनुसार गाँव के बाहर स्थित इस बस्ती में जहाँ कुछ ही घर हैं पहली बार ही पुलिस आई थी लेकिन फिल्हाल सवाल यह उठता है की युवा पीढ़ी आखिर किस दिशा में जा रही है जिससे हर कोई बेखबर है ?

> टारगेट किलिंग के पीछे ISI

> माहौल खराब करने के लिए किए गए कत्ल, 4 लोग अरेस्ट

> हिन्दू नेताओं और पास्टर की हत्या का मामला

> जगतार ने ही टारगेट किलर्स को दिए थे पैसे- DGP

पंजाब में हुई टारगेट किलिंग का पुलिस ने खुलासा तो कर लिए है पर दूसरी तरफ जब हमने इन आरोपियों के परिजनों से मुलाकात करके बात करनी चाही तो इन आरोपियों के परिजन पूरे मामले पर अंजान नज़र आये देखिये यह रिपोर्ट:-

Watch Video

https://youtu.be/LKC3q75882M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *