कहां सुरक्षित है देश की बेटियां, हिमाचल की बेटी से पंजाब में छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हाल ही के दिनों देश की अलग-अलग जगहों से रेप की वारदातें सामने आईं | जिनमें दरिंदों की दरिंदगी दिखाई दी | जिसके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हाल ही के दिनों देश की अलग-अलग जगहों से रेप की वारदातें सामने आईं | जिनमें दरिंदों की दरिंदगी दिखाई दी | जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़का, तो सरकार भी नींद से जागी और कठोर कानून लाने की कवायद की गई | लेकिन मनचलों पर इस बात का कोई असर नहीं है | क्योंकि अगर ऐसा होता तो लड़कियों से होने वाले अपराधों में कमी आती | लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है | बल्कि दिन ब दिन और नए मामले सामने आ रहे हैं |

 लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराधों को देखकर ऐसा लगता है मानों अपराधियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है | तभी भी बेखौफ हो कर ऐसे अपराध करते जा रहे हैं | ताजा मामला मोगा का है | आप अपनी टीवी स्क्रीन पर जो तस्वीरें देख रहे हैं | वो सीसीटीवी की तस्वीरें हैं | परेशान सी जाती दिख रही लड़की, आपको इन तस्वीरों में दिख रही होगी | ये लड़की इसलिए परेशान है क्योंकि इस लड़की से बस में मनचलों ने छेड़खानी की और जब लड़की ने छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाशों ने लड़की को मोगा बस स्टैंड पर देख लेने की बात कही | जब लड़की मोगा बस स्टैंड पर उतरी तो उसे उन लड़कों के साथ कुछ और लड़के खड़े दिखाई दिए | जिससे लड़की घबरा गई और दरिंदों से बचने के लिए बस स्टैंड के बाथरूम में छिप गई | घबरायी लड़की ने आनन-फानन में 100 नम्बर की जगह 101 इमरजेंसी नम्बर पर फ़ोन कर सारी बात बताई | जिसके बाद फायर ब्रिगेड वालों ने मौके पर पहुँच लड़की को रोते हुए बाथरूम से निकाला | तो वहीं इतने में कंट्रोल रूम से मोगा के सिटी थाने में भी सूचना दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुँची और लड़की के बयान लिए |

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और मनचलों की तलाश कर रही है | पुलिस को उम्मीद है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा | तो वहीं इस छेड़छाड़ के इस मामले ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि लड़कियां कहीं भी सेफ नहीं हैं | शासन और प्रशासन भले ही बेटियों की सुरक्षा के लाख दावे करे लेकिन बेटियों से अपराध के ये मामले शासन और प्रशासन के सारे दावों की पोल खोल रहे हैं

 Watch Video

https://youtu.be/dbRusF7ZuJ4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *