Himachal Weather Update Today:
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो रही है. इसके साथ मध्य व मैदानी इलाके शुष्क पड़े हुए हैं. मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर व हमीरपुर में शीतलहर का प्रकोप (Himachal WeatherUpdate) बना हुआ है. बिलासपुर में घना कोहरा, पौंटा साहिब में मध्यम व ऊना में हल्का कोहरा देखा गया है. बर्फबारी की आस में मध्य इलाकों के लोग सिर्फ इंतजार ही करते नजर आ रहे हैं. मध्य इलाकों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश न होने से शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. राज्य में सर्दी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है और पूरा राज्य भीषण ठंड की चपेट में है.
11 तक घने कोहरे का यैलो अलर्ट-
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 जनवरी तक प्रदेश के निचले और मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. विभाग का कहना है कि 13 जनवरी तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. इस अवधि के दौरान बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है. लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं.
Himachal Weather Update, हिल स्टेशनों में बर्फबारी का इंतजार-
हिल स्टेशनों शिमला और मनाली शहर में अभी तक सीजन की पहली बर्फबारी भी नहीं हो पाई है. वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले करीब 3 महीनों से पर्याप्त बारिश नहीं हुई है. इससे सूखे जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं और गेहूं सहित अन्य रबी फसलों तथा सेब व अन्य फलों पर इसका असर पड़ने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि घने कोहरे और शीतलहर के चलते खासकर सुबह और रात के समय वाहन चालकों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का यह दौर यूं ही बना रह सकता है.
अन्य खबरें जानें-
ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 8-1-2026
Shimla Fire: शिमला के जुन्गा रियासत के पुराने शाही महल में भड़की भयंकर आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम



