Haryana Weather Update: हरियाणा के तीन जिलों में कोल्ड डे और नौ जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी, जानिए कब होगी बारिश और कैसा रहेगा मौसम?

Haryana Weather Update Today: उत्तर भार के साथ हरियाणा में भी सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश (Haryana Weather Update)…

Haryana Weather Update Today:

उत्तर भार के साथ हरियाणा में भी सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश (Haryana Weather Update) में सुबह की शुरुआत बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के साथ हो रही है. दिन को भी ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है. मौसम विज्ञानियों ने वीरवार को तीन जिलों में कोल्ड डे और नौ जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है. बुधवार को भी मौसम बदला रहा. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का खासा असर मैदानी इलाकों में आ रहा है.

Haryana Weather Update, कोल्ड वेव और कोल्ड डे रहेगा जारी-

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, 10 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पहाड़ों की बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है. केंद्र के अनुसार, हरियाणा में अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी.

रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान शून्य डिग्री के करीब पहुंच सकता है, जिससे पाले की आशंका बढ़ गई

नारनौल और पलवल में मौसम-

पलवल में तापमान 7 से 8 डिग्री मापा गया. आज ठंडी हवा की वजह से ठिठुरन अधिक बढ़ गई है. इस ठंड में लोग आग का सहारा ले रहे हैं. ठंड में खासकर मजदूर लोगों को काम करने ने भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है. नारनौल में सर्दी लगातार अपना रूद्र रूप दिखा रही है. न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस है. अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है. ठंड के साथ अब कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है. यह कोहरा इस समय फसल के लिए काफी फायदेमंद बताया जा रहा है तो वहीं कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है.

अन्य खबरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल में 11 जनवरी तक घने कोहरे का यैलो अलर्ट, शीतलहर का प्रकोप, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *