Himachal Weather Update: हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया दो दिन बारिश का अलर्ट

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से मौसम के करवट बदलेगा की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लोगों…

Himachal Weather Update: हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया दो दिन बारिश का अलर्ट

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से मौसम के करवट बदलेगा की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लोगों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों की अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है। 22 और 23 जनवरी को प्रदेश में भारी बर्फबारी, (Himachal Weather Update Today) तेज बारिश, ओलावृष्टि, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

22 को यलो अलर्ट जारी-

मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। जबकि 23 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के अधिक सक्रिय होने के कारण पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दिन भी तेज तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। विभाग का कहना है कि 22 से 24 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। 24 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

Himachal Weather Update Today, तेज बारिश और बर्फबारी के आसार –

25 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 26 और 27 जनवरी को एक बार फिर तेज बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, लेकिन फिलहाल इन दो दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज नहीं की गई और आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है।

अन्य ख़बरें जानें-  Punjab  Crackdown on Gangsters: ‘गैंगस्टरों पर वार’ के तहत ‘ऑपरेशन प्रहार’ ने गैंगस्टर नेटवर्क पर शिकंजा; दूसरे दिन विदेशी गैंगस्टरों के 1,100 से अधिक सहयोगी गिरफ्तार, 48 घंटों में 2,500 आरोपियों  गिरफ्तार
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *