हिमाचल में बढ़ रही बर्फीले तेंदुओं की संख्या, बर्फानी तेंदुए पाए जाने वाला पहला राज्य हिमाचल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दुनिया भर में जहां बर्फानी तेंदुओं की संख्या कम हो रही है | वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में दुर्लभ तेंदुओं की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दुनिया भर में जहां बर्फानी तेंदुओं की संख्या कम हो रही है | वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में दुर्लभ तेंदुओं की तादात में इजाफा हो रहा है | वन विभाग की ओर से प्रदेश के शीत मरुस्थल स्पीति क्षेत्र में कैमरा ट्रैप से तेंदुओं की गिनती की गई | जिसमें इस क्षेत्र में करीब 35 बर्फानी तेंदुए सामने आए हैं |

बर्फानी तेंदुए पाए जाने वाला पहला राज्य हिमाचल

साल 2012 से हिमाचल वन विभाग ‘प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड’ के जरिए बर्फानी तेंदुओं के प्राकृतिक आवास को बचाने की कोशिश में जुटा है। इसी प्रोजेक्ट के तहत स्पीति क्षेत्र में पहले चरण की शुरूआत कर बर्फानी तेंदुओं की गणना की गई।  बर्फानी तेंदुओं की तादाद की गणना शुरू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है |

वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने जताई खुशी

वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रदेश में बढ़ रहे बर्फानी तेंदुओं की संख्या पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग बर्फानी तेंदुओं और वन्य जीवों के संरक्षण करने का काम करता रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *