हिमाचल की जनता को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, एक चार्ज में 180 किलोमीटर तक चलेगी बस, CM सुक्खू ने दिखाई हरी झंड़ी

सोलन, 31 जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को ‘हिम–बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और…

हिमाचल

सोलन, 31 जुलाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को हिमबस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ आधुनिक और सस्ती सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

आज हिमाचल के पास 500 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा तैयार है। उन्होंने बताया कि 297 नई इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न डिपो में भेजी जा चुकी हैं। इन बसों के संचालन से प्रति किलोमीटर 40 से 50 रुपये तक की बचत हो रही है, जिससे HRTC की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने और 2030 तक प्रदेश की परिवहन व्यवस्था के व्यापक आधुनिकीकरण का लक्ष्य तय किया है।

इसी दिशा में इस वर्ष 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी और भविष्य में 100 हाइड्रोजन बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं और एक बार चार्ज होने पर लगभग 180 किलोमीटर तक चल सकती हैं।

 अन्य खबरे जानें-

BATHINDA पहुंचीं पंजाब राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रूपिंदर कौर गिल,कहा- AAP सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कर रही है काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *