ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री ने ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि अनिल शर्मा ने आपना इस्तीफा जयराम ठाकुर को दिया है। गौरतलब है कि अनिल शर्मा के पिता और बेटे ने कुछ ही समय पहले भाजपा का साथ छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था
जिसके कारण काफी समय से उन पर इस्तीफा देने का दबाव पड़ा हुआ था। इस इस्तीफे पर अनिल शर्मा का कहना है कि वो काफी समय से धर्मसंकट में थे पर अब इस्तीफा देने के बाद उनका धर्मसंकट खत्म हो गया है। वही बता दें कि अनिल शर्मा आयूष शर्मा के पिता है जिनकी शादी ब़ॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ हुई है।

