हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा के नूरपुर में सड़क हादसा होने से 25 घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांगड़ा के नूरपुर में बस सड़क हादसा हो गया है हादसे होने से 25 लोगों के घायल होने की खबर है बता दे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांगड़ा के नूरपुर में बस सड़क हादसा हो गया है हादसे होने से 25 लोगों के घायल होने की खबर है बता दे पठानकोट-मंडी एनएच में जिला कांगड़ा के नूरपुर में आज सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 25 यात्री घायल हो गए और अन्य 4 गंभीर हैं।

जानकारी के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। यह बस धर्मशाला से पठानकोट जा रही थी।


एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर बस पलटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *