Himachal Doctor Strike: हिमाचल में डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल परः मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद लिया फैसला, जानिए क्या है मामला?

Himachal Doctor on Strike Due to IGMC Assault Case: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में मरीज से मारपीट का मामला शांत होता नहीं दिख…

Himachal Doctor Strike

Himachal Doctor on Strike Due to IGMC Assault Case:

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में मरीज से मारपीट का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है. डॉक्टर को बर्खास्त करने के बाद गुस्साए डॉक्टर संगठनों ने सामूहिक अवकाश (Himachal Doctor Strike) करने का निर्णय लिया. शनिवार यानि आज सुबह से डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है. यह फैसला मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलने के बाद शाम लिया है.

आज सुबह 9.30 बजे से ओपीडी व अन्य सेवाएं बंद-

डॉ. राघव की बर्खास्तगी के फैसले ने प्रदेश के डॉक्टर संगठनों को आमने-सामने ला दिया है. डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार सुबह ओकओवर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और मामले की जांच शुरू करने के सीएम से मिले आश्वासन के बाद शाम को रैजीडैंट डॉक्टर एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया है. 27 दिसम्बर सुबह 9.30 बजे से ओपीडी व अन्य सेवाएं बंद रहेंगी. सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही सुचारू रूप से मिल सकेंगी.

Himachal Doctor Strike मुख्यमंत्री से मुलाकात और चर्चा-

जानकारी के अनुसार आईजीएमसी की रैजीडैंट डाक्टर एसोसिएशन, एचएमओए हिमाचल प्रदेश और सैमडिकोट शिमला ने मुख्यमंत्री से ओकओवर में मुलाकात की और घटना से संबंधित तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए उक्त मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया. इसके अलावा आईजीएमसी शिमला में उक्त मामले से संबंधित सुरक्षा खामियों की भी गहराई से समीक्षा की गई, जिसके कारण आईजीएमसी शिमला में भीड़ द्वारा ट्रायल और मीडिया ट्रायल हुए, लेकिन आरडीए आईजीएमसी शिमला मांगों पर कायम है.

आईजीएमसी की रैजीडैंट डाक्टर एसोसिएशन, एचएमओए हिमाचल और सैमडिकोट शिमला सभी साथ-

आईजीएमसी शिमला की आरडीए अध्यक्ष डॉ. सोहेल शर्मा ने कहा कि आरडीए की जनरल हाऊस और अन्य मेडिकल एसोसिएशन के साथ हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि शनिवार सुबह 9.30 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी. हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएमओए) के महासचिव डॉ. विकास ठाकुर व सैमडिकोट शिमला के अध्यक्ष डा. बलवीर वर्मा ने कहा कि आरडीए का पूर्ण समर्थन करता है और इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी साथ हैं और इसमें सक्रिय रूप से शामिल रहेगी.

अन्य खबरें जानें-
Weather Update: पंजाब में ठंड और कोहरे का कहरः कई जगहों में आज सुबह दृश्यता शून्यः कोहरा को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *