FIR में उर्दू या फारसी शब्दों के बजाय हो सरल भाषा का उपयोग- हाईकोर्ट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाईकोर्ट ने कहा है कि जब लोग अपनी शिकायत आम भाषा में करते हैं, तो FIR भी सरल भाषा में ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाईकोर्ट ने कहा है कि जब लोग अपनी शिकायत आम भाषा में करते हैं, तो FIR भी सरल भाषा में ही होनी चाहिए, जिसे हर कोई समझ सके। इसी के चलते हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को FIR में उर्दू और फारसी भाषा का उपयोग न करने को लेकर एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है। सर्कुलर में लिखा है कि पुलिस को 283 शब्दों की जगह सरल शब्दों का उपयोग करना चाहिए।
fir

आपको बाद दें कि दिल्ली पुलिस के FIR में उर्दू और फारसी भाषा को बंद करने को लेकर वकील विशालक्षी गोयल ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने कहा था कि FIR में इस्तेमाल की गई उर्दू और फारसी भाषा को लोग समझ नहीं पाते हैं।

HIGH COURT

वहीं, मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर की खंड पीठ ने कहा है कि दिल्ली पुलिस FIR में उर्दू या फारसी के ऐसे शब्दों का इस्तेमाल ने किया जाए, जो बिना सोचे समझे इस्तेमाल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *