Breaking: राधे माँ के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त-क्या अब राधे माँ की बारी ???

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद अब खुद को देवी का अवतार बताने वाली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद अब खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला पुलिस को फटकार लगाते हुए पूछा है कि एफ.अाई.अार.दर्ज क्यों नहीं की गई। कोर्ट ने इस मामले में एस.पी. कपूरथला को कारण बताअो नोटिस जारी किया है।

पंजाब के फगवाड़ा निवासी सुरेंद्र मित्तल ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर स्वंयभू देवी अवतार राधे मां के खिलाफ मामला दर्ज कराने की अपील की थी जिसपर कोर्ट ने पुलिस से पूछा है कि अब तक इस मामले में FIR क्यूं नहीं दर्ज की गई।

सुरेंद्र मित्तल ने कुछ महीने पहले राधे मां के खिलाफ पंजाब पुलिस को शिकायत दी थी कि राधे मां उसे रात को फोन करके परेशान करती है और डरा-धमकाकर उसे अपने खिलाफ बोलने से रोकने की कोशिश कर रही है।

पंजाब पुलिस को अब इस मामले में 13 नवंबर से पहले कोर्ट में जवाब देना है। पुलिस को यह भी बताना है कि इस मामले में आपराधिक मामला बनता है या नहीं। अगर आपराधिक मामला बनता है तो अब तक इस मामले में FIR दर्ज क्यों नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *